फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, अदालत के आदेश पर रिपोर्ट

Tue, 19 Aug 2025 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घर में घुसकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोेेध पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की रिपोर्ट थाना जैथरा में अदालत के आदेश पर दर्ज कराई गई है। इसमें 2 लोगों के ऊपर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 10 दिसंबर 2024 को वह घर पर थी। उसी समय गांव भाऊपुरा जीवनाबाद निवासी मंसुख उर्फ दिलीप और मुनेश घर आकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर पकड़कर जमीन पर गिरा लिया। जब चिल्लाने की कोशिश की तो मुंह दबाकर आवाज रोक दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों ने दुष्कर्म किया।
जैसे ही इन लोगों ने मुंह छोड़ा तो चीख सुनकर बाहर से बेटा बचाने आया। उसको इन लोगों ने पकड़कर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें