फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पति से कहासुनी होने के बाद महिला ने पी लिया तेजाब

Fri, 22 Nov 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पति से कहासुनी होने के बाद एक महिला ने घर पर रखा हुआ तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। वहीं एक ट्रक चालक अचेतावस्था में मिला है। दोनों का ही मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के इस्लाम नगर निवासी बबलू ने बताया कि शुक्रवार को भाभी फिरदौस की किसी बात को लेकर भाई भूरे से कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में आकर फिरदौस ने घर पर रखा हुआ टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां उपचार चल रहा है। इसके अलावा थाना बागवाला के गांव नगला हंसी निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि बेटा वीरपाल ट्रक चालक है। शुक्रवार की सुबह पुल के नीचे अचेतावस्था में मिला। जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंचे और बेटे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें