फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुष्कर्म पीड़िता के फोटो पर की भद्दी टिप्पणी

Fri, 22 Nov 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। एक माह पूर्व एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसके आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस से बेखौफ अभियुक्तों ने पीड़िता को डराने-धमकाने के साथ ही सोशल मीडिया पर उसके फोटो पर गंदे कमेंट लिखकर वायरल कर दिए। आरोपियों पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अशोक कुमार निवासी नगला झुन्ना जनपद हाथरस व उसके साथियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि अशोक कुमार फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर मेरे फोटो पर गाना लगाकर और गंदे कमेंट कर वायरल कर रहा है। अपने साथियों से भी गंदे कमेंट करा रहा है। सीओ नीतीश गर्ग ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। दोनो मुकदमों की कोतवाली से जानकारी की जाएगी। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। महिलाओं और बालिकाओं के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें