फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्पदंश से महिला की मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शौच क्रिया को जाते समय रविवार की देर शाम एक महिला को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। यहां से चिकित्सक ने गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे तो महिला के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव धुमरी निवासी आसाराम ने बताया की पत्नी सुमन (35) रविवार की देर शाम शौच क्रिया के लिए खेत की ओर जा रही थी, तभी सर्प ने डस लिया। जानकारी मिलते ही परिजन सुमन को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। सुमन को लेकर आगरा जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
शव को वापस लेकर गांव में पहुंचे तो उसके मायके वाले भी वहां आ गए। मृतका के भाई कुमार पाल सिंह निवासी नगला भूड़ थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद ने आशंका जताई कि बहन को जहर देकर मारा है और सर्प को पास में रखकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना परिजन ने थाना जैथरा पुलिस को दी और सुमन के शव का पोस्टमार्टम कराया है। आसाराम ने बताया कि 2006 में सुमन के साथ विवाह हुआ था, धुमरी में ही जन सेवा केंद्र चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसके बाद जो भी शिकायत मिलेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
घर से ले जाकर कराई शव की झाड़-फूंक
आसाराम ने बताया कि शव को घर लेकर पहुंचे तो साला कुंवरपाल व अन्य ससुरालीजन वहां आ चुके थे। उन लोगों ने अंतिम संस्कार नहीं करने दिया और लेकर किसी ओझा के पास पहुंचे। वहां लगभग 2 घंटे तक झाड़-फूंक कराई। जब उनको लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता तो शव को वापस लाकर हत्या की आशंका जताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें