फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी नगर में संदिग्ध हालत में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला एमपी नगर में एक महिला की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। मायका पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव होर्ची निवासी लेखपाल सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। बताया कि चार साल पहले बहन रेनू (30) की शादी शहर के मोहल्ला एमपी नगर निवासी रॉकी से की थी। रेनू बीमार हुई तो ससुरालीजन इलाज के लिए पांच लाख रुपये की मांग करते थे। रविवार को खबर मिली कि रेनू की मौत हो गई।
उसने आशंका जताई कि रेनू की हत्या की गई है। इस आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया है कि 27 मार्च को बीमारी के चलते रॉकी की मौत हो चुकी है। तबसे रेनू भी बीमार बनी हुई थी। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया था। कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि मायका पक्ष की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह की जानकारी हो सकेगी। इसके आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत करंट से बस चालक की मौत
एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास शनिवार रात विद्युत करंट से रोडवेज बस चालक राजेंद्र प्रसाद (47) निवासी अकबरपुर इटौरा जिला जालौन की मौत हो गई। बताया गया है कि वह राठ डिपो बस के चालक थे। शनिवार रात यह बस से मैनपुरी की ओर जा रहे थे। खाना खाने के लिए बस को एआरटीओ कार्यालय के पास रोका गया। बस से उतरते समय उनका पैर एक विद्युत तार पर पड़ा, जिसके करंट की चपेट में वह आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें