फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा जैथरा के मोहल्ला जवाहरनगर में एक महिला की संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार देर शाम मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मायके वालों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव दलेलगंज निवासी देवकी नंदन ने अपनी पुत्री अर्चना (26) की शादी शिवप्रताप सिंह निवासी मोहल्ला जवाहरनगर थाना जैथरा के साथ दो साल पहले की थी। यहां बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध हालात में अर्चना की मौत हो गई। उसके भाई अजनेश कुमार का आरोप है कि बहन के पति का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।
अर्चना इसका विरोध करती थी। इसी के चलते फांसी लगाकर बहन की हत्या कर दी और शव को चारपाई पर डालकर ससुरालीजन भाग गए। पड़ोसियों द्वारा हत्या होने की जानकारी दी गई। तब यहां पहुंचकर पुलिस को बुलाया। अर्चना की पांच माह की पुत्री भी है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के मायके वाले दहेज हत्या और प्रेम प्रसंग की बात कह रहे हैं। मृतका के पति के एक अन्य महिला से संबंध थे, जिसका वह विरोध करती थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पहली पत्नी की भी हत्या करने का आरोप
अजनेश ने बताया कि शिवप्रताप की पहले भी बबली नाम की महिला से शादी हुई थी। चार साल पहले उसकी हत्या कर दी गई। यह हत्या भी प्रेम प्रसंग के चलते ही की गई थी। यह बात हम लोगों को अर्चना की शादी के बाद पता लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें