फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता की मौत नवजात की हालत गंभीर, भर्ती

Fri, 24 Jul 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। जीटी रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मंडी समिति में बृहस्पतिवार को खून की कमी से ग्रसित 22 वर्षीय प्रसूता की सामान्य प्रसव के दौरान मौत हो गई, जबकि नवजात की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतका के परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
जीटी रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडी समिति में बृहस्पतिवार शाम को कांशीराम कॉलोनी निवासी नाहिद ने पत्नी गुनगुन (22) को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। परिजन ने बताया कि यहां चिकित्सकों ने रिपोर्ट देखने के बाद सामान्य प्रसव करा दिया। जबकि प्रसूता पहले से एनीमिया से ग्रसित थी। बताया गया कि रिपोर्ट के अनुसार प्रसूता के शरीर में खून की कमी थीा। उसके बाद भी सामन्य प्रसव करा दिया।
विज्ञापन

इससे प्रसूता की हालत बिगड़ गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। वहीं नवजात की भी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन नवजात को मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रिषभ सक्सेना ने बताया कि गर्भवती महिला के परिजन केंद्र पर उस वक्त लेकर आए जब प्रसव के दौरान नवजात फंस गया था। केंद्र पर प्रसव कराने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसे रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें