फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक सवार लुटेरों से भिड़ गई महिला, आखिर तक नहीं छोड़ा बैग, हौसला देख पस्त होकर भागे बदमाश; देखें वीडियो

Thu, 07 May 2026 11:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

जैथरा में अनीता देवी से बाइक सवारों ने बैग छीनने का प्रयास किया। महिला ने बहादुरी से विरोध किया, जिससे लुटेरे भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
महिला ने नहीं छोड़ा बैग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा कस्बे के मोहल्ला बढ़ेयान निवासी महिला अनीता देवी से बाइक सवार युवकों ने बैग छीनने का प्रयास किया। वह बदमाशों से भिड़ गईं। काफी देर तक जद्दोजहद होने पर भी महिला के बैग न छोड़ने पर बाइक सवार लुटेरे पकड़े जाने के भय से भाग गए। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पीड़ित अनीता देवी बुधवार को अपने बेटे को दवा दिलाने आगरा गई थी, जहां से वापसी में उनको रात के 11 बज गए। रात 11 बजे कस्बे के बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह घर जा रही थी, उनका बेटा मुख्य बाजार से होता हुए घर चला गया। वह नेहरू नगर के रास्ते से घर जा रही थी, रास्ते में 100 गज वाले तिराहे पर बाइक सवार दो युवकों ने उनको रोक लिया और उनका बैग छीनने का प्रयास करने लगे। छीनाझपटी में महिला नाली में गिर गई, लेकिन उन्होंने गिरने पर भी बैग नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

लूट में असफल होने और महिला के शोर मचाने पर पकड़े जाने के भय से बाइक सवार दोनों लुटेरे युवक भाग गए। घटना के बाद पीड़ित अनीता देवी घर जाने की बजाए थाने जाने लगी। थाने के गेट पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनको रोककर जानकारी ली और सुबह आने को कहा। महिला ने बताया उस समय थाने में एसएसपी मौजूद थे, इसलिए उसको अंदर नहीं जाने दिया गया। सुबह जानकारी होने पर लोग महिला की बहादुरी की तारीफ करते नजर आ रहे थे। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने कहा बाइक सवार युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है, पहचान होने पर बैग छीनने का प्रयास करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें