फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पिटाई के दौरान महिला हुई अर्द्धनग्न, विपक्षियों ने मजाक उड़ाया

Tue, 13 Feb 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में एक महिला की जमीन पर गिराकर पिटाई की गई, वारदात के दौरान महिला अर्द्धनग्न हो गई तो विपक्षियों ने जमकर मजाक उड़ाया। पीड़िता की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जबकि थाना अलीगंज में एक महिला ने घर में घुसकर बेटी के कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

रिजोर थाने में महिला ने गांव के ही अनुपम, देव कुमार, मोहित, विशेष, जगमोहन, गणेश, मनोज उर्फ मंत्री और जगदीश के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 19 दिसंबर 2023 के अनुपम आदि एकराय होकर घर में घुस आए और जमीन बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। पति ने विरोध किया तो पिटाई करने लगे, पति कमरे में घुस गया तो निकाल कर पीटा जाने लगा। जब पति को बचाने पहुंची महिला तो जमीन पर गिराकर उसकी पिटाई की गई, इससे अर्द्धनग्न हो गई तो देखकर विपक्षी मजाक उड़ाने लगे। जब थाने गई तो तहरीर ले ली गई और जांच कर रिपोर्ट लिखने की बात कही गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की तो अदालत की शरण लेनी पड़ी। थानाध्यक्ष अल्का तोमर ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामला झूठा है, फिर भी जांच कराई जा रही है।
वहीं थाना अलीगंज में एक महिला ने 6 फरवरी को घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने और बेटी की पिटाई करने के साथ ही कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट गांव के ही प्रेम सिंह सहित 6 के खिलाफ दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अरुण पंवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें