फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वरों पर रहेगी पैनी नजर, हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

Tue, 13 Feb 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में होने वाली पुलिस परीक्षा को लेकर तैयारियां कर ली गईं हैं। परीक्षा 17 व 18 फरवरी को आयोजित होने जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा और नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस परीक्षा 21 केंद्रों पर आयोजित होगी, दो दिन चलने वाली परीक्षा को लेकर पुलिस की टीमें बन चुकीं हैं। प्रत्येक केंद्र पर तीन उप निरीक्षक के साथ ही करीब 15 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। सभी केंद्रों पर 11 हजार 500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो केंद्र ऐसे हैं जहां पर 2 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे, इन दोनों केंद्रों पर डिप्टी एसपी रेंक के अधिकारी तैनात किए गए हैं।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस, घड़ी, मोबाइल आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस की क्यूआरटी भ्रमण पर रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के आस पास की फोटो स्टेट दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। बताया पूर्व में पकड़े गए सॉल्वर गैंग पर भी नजर रखी जा रही है। ताकि परीक्षा को पूरी तरह से निष्पक्ष संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें