फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी को महिला ने पीटा

Sun, 21 Jun 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में महिला ने गलतफहमी के चलते कर्मचारी को पीट दिया। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात को मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में तैनात कर्मचारी वार्ड में लगे कूलर में पानी भर रहे थे। उन्होंने महिला के पति से पानी का पाइप बंद करने को कहा। इसी बात पर महिला को गलतफहमी हुई और उसने कर्मचारी को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद मेडिकल कॉलेज में हंगामा हो गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया। हालांकि, दोनों पक्षों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें