गलन भरी सर्दी में कचहरी रोड़ से गुजरती युवतीयां ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। नए साल के आगाज के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ गया है। शनिवार रात तेज आवाज के साथ बिजली की कड़कड़ाहट के साथ पड़ी बारिश ने मौसम और सर्द कर दिया। रविवार सुबह और शाम को हुई बूंदाबांदी से बाजार में शाम होते ही सन्नाटा पसर गया।
जिले में शनिवार रात को हुई बारिश के बाद रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोग ठंड से कांप उठे। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे करीब बादलों की ओट से निकले सूर्य देव लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पाए।
दोपहर में बादल आसमान में लुका छिपी का खेल खेलते नजर आए। शाम को आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इससे ठंड और अधि बढ़ गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।