फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी पर पत्नी को पीटा, पुलिस के साथ की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कचहरी पर दंपती में विवाद हो गया। अधिवक्ता के चैंबर में पति ने पत्नी की पिटाई कर डाली। वह पत्नी पर तलाक देने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस से भी आरोपी ने अभद्रता कर डाली। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव बक्सीपुर निवासी मोहित का सोमवार को पत्नी खुशबू के साथ घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि मोहित पत्नी को लेकर तलाक देने के लिए कचहरी ले आया। यहां एक अधिवक्ता के चेंबर में तलाक के दस्तावेज तैयार कराए जाने लगे। इसका खुशबू ने विरोध किया तो अधिवक्ता के चेंबर में ही मोहित ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने भी युवक की धुनाई कर दी और पुलिस को खबर दे दी।
सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन चौकी प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मोहित ने पत्नी की सरेबाजार मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया है। पुलिस ने बचाने का प्रयास किया तो सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर अभद्रता की गई। पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की और मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें