फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पड़ोसी के साथ गई पत्नी..लाैटने पर किया ऐसा कांड, फंदे से लटकी मिली पति की लाश; महिला और प्रेमी को भेजा जेल

Wed, 21 May 2025 06:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पत्नी को पड़ोस में रहने वाले युवक से प्यार हो गया। उसके साथ घर छोड़ दिया। लाैटी तो पति के साथ ऐसा सलूक किया, उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। होली के दूसरे दिन 16 मार्च की सुबह उसका शव मकान के पास एक पेड़ से लटका मिला था। मृतक के भाई ने आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहल्ला सादात निवासी दीपक की पत्नी निशा का पड़ोस के युवक करन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रोक-टोक होने पर निशा जनवरी माह में करन के साथ घर छोड़कर चली गई जो 13 मार्च काे वापस तो आई, लेकिन दीपक के घर आने की बजाए करन के घर रुक गई। दीपक निशा से मिलने वहां पहुंचा। इस पर करन, मनोज, अजय, भोला, योगेश और दीपक के साढ़ू विपिन आदि ने होली के बाद बैठकर बात करने को कहा। अगले दिन 14 मार्च को होली थी।

 

दीपक के भाई लवकुश ने बताया था कि 15 मार्च की रात 9:30 बजे अजय और मनोज उसके घर आए और दीपक को बात करने को साथ चलने को कहा। बताया कि करन के घर पर तुम्हारी पत्नी निशा, उसकी बहन संगीता और बहनोई विपिन मौजूद हैं। इस पर दीपक उनके साथ चला गया। लवकुश ने बताया कि काफी देर होने पर वह करन के घर पहुंचा तो उसे बताया कि बातचीत चल रही है। इस पर वह वापस घर आ गया। आधी रात के बाद वह सो गया।

ये भी पढ़ें-UP: भाजपा पार्षद पर की फायरिंग...पुलिस ने मुठभेड़ में सिखाया सबक, तीन के पैर में लगी गोली

 

सुबह जागने पर दीपक की जानकारी की तो मालूम हुआ कि वह रात को घर नहीं आया। इस पर तलाश को घर से निकला ही था कि पास के एक पेड़ से दीपक का शव लटका होने की जानकारी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने पर सभी आरोपी फरार हो चुके थे। 

ये भी पढ़ें- UP: खनन विभाग की टीम पर माफिया का हमला...होमगार्ड से की हाथापाई, छुड़ा ले गए जेसीबी और ट्रैक्टर
विज्ञापन

लवकुश ने हत्या का आरोप लगाते हुए आठ लोगों पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि जांच में हत्या का मामला नहीं निकला। दीपक ने पत्नी और प्रेमी के उकसाने पर आत्महत्या की। इसलिए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें