फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दो वर्ष से भटक रही विधवा

Mon, 22 Dec 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव बढ़ौली की राजवती दो वर्ष से पति का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराने को जन सेवा केंद्र और ब्लॉक के चक्कर लगा रही है। इसके जारी न होने से रेल लाइन विस्तार में अधिग्रहित हुई उसकी दो बीघा जमीन का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


बढ़ौली गांव के प्रकाश चंद्र का दो साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। प्रकाश चंद्र पर मात्र दो बीघा जमीन थी। पति की मौत के बाद परिवार के भरण-पोषण को राजवती दिल्ली में जाकर मेहनत मजदूरी करने लगी। कासगंज-एटा रेल विस्तार में उसकी दो बीघा जमीन सरकार ने अधिग्रहित कर ली। मुआवजा की धनराशि से उसको आस जगी लेकिन दाखिल-खारिज न होने पर उसको मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।
जमीन के अभिलेखों में उसका नाम दर्ज करने को पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके लिए राजवती लगातार अधिकारियों कर्मचारियों के चक्कर लगा रही है लेकिन प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सका है। एसडीएम सदर विपिन कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें