फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पिता ने नहीं खरीदा ट्रैक्टर तो कीटनाशक खाकर जान देने का किया प्रयास

Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची के गांव दतेई में पिता ने ट्रैक्टर नहीं खरीदा, तो बेटे ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दतेई निवासी सागर तोमर ने बताया कि तहेरे भाई अभिषेक तोमर ने शुक्रवार की देर शाम फसल में लगाई जाने वाली कीटनाशक दवा खा ली। हालत खराब होने पर जानकारी हुई तो उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उपचार चल रहा है। घरवालों के पूछने पर अभिषेक ने बताया कि पिता संजय तोमर किसान हैं। उन्होंने दिवाली से पहले नया ट्रैक्टर लेने की बात कही थी। अब वह ट्रैक्टर लेने से मना कर रहे हैं, जिस वजह से गुस्सा आ गया। उसी के चलते मैंने कीटनाशक खा लिया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली है। मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें