फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा

Thu, 16 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में जाम के लिए जिम्मेदार अतिक्रमण को लेकर पुलिस का डंडा चला। एसएसपी के निर्देश पर गुरुवार को सीओ सिटी के निर्देशन में जीटी रोड पर अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सड़क घेरे खड़े हथठेल संचालकों को दौड़ाया। साथ ही अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन


शहर के हाईवे पर जाम की समस्या गहराती चली जा रही है। अतिक्रमण इसकी बड़ी वजह है। अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में दिनभर हाईवे जाम, लोग परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। इसके बाद सीओ सिटी एमपी सलोनिया के निर्देशन में पुलिस बल ने घंटाघर चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। पुलिस बल ने माया पैलेस चौराहा, जिला अस्पताल, क्वालिटी होटल के बाहर खड़े हथठेलों को हटवाया। वहीं राजमार्ग पर टिकाथर हाउस के पास फड़ लगाए बैठे दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी। अलीगंज चुंगी तक चले अभियान के दौरान सीओ ने दुकानदारों से सहयोग करने की अपील भी की। सीओ सिटी ने कहा कि अगर अब कोई दुकानदार अतिक्रमण करते पाया गया, तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसे लेकर अभियान चलाया गया है। यह लगातार जारी रहेगा।

व्यापारियों से हुई नोकझोंक
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर व्यापारियों ने विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था कि हथठेल संचालक अतिक्रमण करते हैं और दुकानदार दोषी ठहराए जाते हैं। इस पर सीओ से हथठेल संचालकों को फुटपाथ के किनारे रहने और चलते-फिरते रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें