फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में अनुपस्थित तीन सफाई कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी गली में नाली साफ करते हुए। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के दृष्टिगत नगर पालिका ने प्रत्येक वार्ड में रोजाना सफाई अभियान शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार शाम को चले इस अभियान में तीन सफाई कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने रैैवाड़ी मोहल्ला में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ूू पकड़कर गलियों और नालियों की सफाई की। इस अभियान मे वार्ड 12, 21 और 18 के सफाई कर्मियों को बुलाया गया। जिसमें से रीना देवी, ह्रदेश कुमार और दिलीप कुमार नहीं पहुंचे। पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने तीनों अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए है। चेतावनी दी है कि संक्रमण के मद्देनजर इस समय सफाई और सैनिटाइजेशन कार्य अति महत्वपूर्ण है। इसमें जो भी कर्मचारी लापरवाही बरतेगा, उसके निलंबन के अलावा बर्खास्तगी की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें