फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बरातियों के लिए बनाई जा रही थी सब्जी, खौलती कड़ाई में जा गिरी मासूम; हालत देख कांप गए लोग

Mon, 13 Jul 2026 02:35 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अलीगंज क्षेत्र के नगला उम्मेद गांव में शादी की तैयारियों के बीच तीन साल की बच्ची खौलती सब्जी की कड़ाही में गिर गई। हादसे में उसका चेहरा, हाथ और पेट बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलस गई बच्ची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद में शादी की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब खेलते-खेलते तीन वर्षीय मासूम बच्ची खौलती सब्जी की कड़ाही में गिर गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज एटा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज के नगला उम्मेद निवासी धर्मेंद्र के परिवार में उनके छोटे भाई की शादी थी। रविवार देर शाम बारात जा चुकी थी और घर पर महिलाओं द्वारा भोजन तैयार किया जा रहा था। बच्ची की मां सरिता ने चूल्हे पर सब्जी बनाकर खौलती कड़ाही नीचे रख दी थी। इसी दौरान तीन वर्षीय बच्ची चाहत खेलते-खेलते वहां पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने से सीधे कड़ाही में जा गिरी।

हादसा इतना दर्दनाक था कि खौलती सब्जी बच्ची के शरीर पर फैल गई, जिससे उसका चेहरा, दोनों हाथ और पेट बुरी तरह झुलस गया। मासूम की चीख सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्ची को तुरंत बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी अलीगंज ले गए। घायल बच्ची के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि घर में शादी का माहौल था और सभी लोग तैयारियों में व्यस्त थे। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कुछ ही पलों में खुशियों का माहौल गम में बदल जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे में उनकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई है और डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एटा भेज दिया है। सीएचसी अलीगंज में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत गंभीर पाई। शरीर का बड़ा हिस्सा झुलसने के कारण उसे उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज एटा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में मातम का माहौल है, जबकि शादी की खुशियां इस दर्दनाक हादसे के आगे फीकी पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें