फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृंदावन में सीवर संकट दूर करने की कवायद, 106 किलोमीटर नई लाइन बिछेगी; 240 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Mon, 13 Jul 2026 01:48 PM IST
Dhirendra Singh मनमोहन पारीक, संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन

सार

वृंदावन के बदहाल सीवर सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए जल निगम ने 240 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। सर्वे में 22,703 घरों में सीवर कनेक्शन और 106 किलोमीटर नई सीवर लाइन की जरूरत सामने आई है।
विज्ञापन
सीवर लाइन के पाइप।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर में दशकों से बदहाल सीवर सिस्टम में सुधार होने की कवायद जल निगम ने शुरू कर दी है। निगम ने सुधार कार्य और शासन को प्रस्ताव भेजने के से पहले नगर में सर्वे कार्य शुरु कर दिया है। सर्वे में 22 हजार घरों में सीवर कनेक्शन न होने और कई किलोमीटर लंबी लाइन न डली होना पाया गया है। इसे लेकर 240 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी पुलिस के जवान की मौत: बैंक के गार्ड रूम में कैसे चली गोली? अंतिम संस्कार के दौरान छलका पिता का दर्द; जानें क्या कहा


नगर में प्रदेश सरकार की समग्र विकास योजना के तहत 2010 में सीवर सिस्टम में सुधार के प्रयास किए गए। इसके बाद पिछले 15 साल से सीवर सिस्टम में बड़े स्तर पर सुधार कार्य नहीं किया गया। जल निगम नगरीय की निर्माण इकाई ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर में सीवर सिस्टम में बड़े स्तर पर सुधार लाने के लिए कवायद शुरू की है। अभी तक हुए सर्वे के अनुसार नगर में 223 किलोमीटर सड़कें बनीं हैं। 117 किलोमीटर सीवर लाइन बिछी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, रडार पर आए 400 म्यूल बैंक खाते; जांच हुई शुरू


जबकि नगर निगम के सभी 11 वार्डाें में 106 किलोमीटर में सीवर लाइन डलना शेष है। 22703 घरों में सीवर कनेक्शन नहीं है। सर्वे के अनुसार यह आंकड़े विस्तारित क्षेत्र को शामिल करने के बाद सामने आए हैं। जलनिगम शेष मार्ग और घरों में नई सीवर लाइन बिछाने और घरों में सीवर कनेक्शन करने के साथ ही पुरानी जर्जर लाइन की मरम्मत करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा जहां जनसंख्या घनत्व ज्यादा है वहां सीवर लाइन की क्षमता को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बारिश में खुले विद्युत पैनल दे रहे मौत को दावत, मथुरा-वृंदावन में सहमे हुए हैं लोग; सो रहा है बिजली विभाग


पूर्व में भेजे प्रस्ताव को नहीं मिली थी मंजूरी
बताया जा रहा है कि जल निगम ने पूर्व में भी नगर निगम के मथुरा वृंदावन क्षेत्र के सिवर सिस्टम का सुधार के लिए 1382 करोड़ रुपये की योजना बनाकर प्रस्ताव नगरीय विकास मंत्रालय को भेजा गया, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली थी। जलनिगम नगरीय निर्माण के एई नसीम अहमद ने बताया कि धार्मिक शहर वृंदावन में लाखों श्रद्धालु आते हैं। नगर का विस्तार भी हो रहा है। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र को शामिल करते हुए निगम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। नगर के सीवर सिस्टम के सुदृढीकरण के कार्य में लगभग 240 करोड़ रुपये के कार्य होंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें -   UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर धूं-धूंकर जली कार, मुसीबत में पड़ गया पूरा परिवार; कूदकर बचाई जान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें