फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नौतपा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से 36 डिग्री पर थमा पारा

Mon, 01 Jun 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सोमवार को धूप से बचने के लिए सिर को कपड़े से ढककर जीटी रोड से गुजरता युवक। संवाद - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
एटा। भीषण गर्मी और तपिश के लिए पहचाने जाने वाले नौतपा का मिजाज इस बार बदला-बदला नजर आ रहा है। पिछले तीन दिनों से जिले में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। नौतपा की शुरुआत में जहां पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वहीं अब ठंडी हवाओं और मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास सिमट गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान रविवार की तुलना में लगभग एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिनभर करीब सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को उमस और हल्की तपन का सामना भी करना पड़ा।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ने के कारण सामान्य रूप से अत्यधिक गर्मी महसूस होती हैए लेकिन इस बार मौसम का रुख अलग देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश के कारण तापमान में कमी आई है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बार 25 मई से शुरू हुए नौतपा के शुरुआती दिनों में भले ही तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा लेकिन बाद में मौसम ने करवट ली और लगातार हो रही बारिश तथा तेज हवाओं के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष नौतपा 25 मई से शुरू हुआ था। नौतपा के अंतिम दिनों में भी मौसम के बदले हुए तेवर बने रहने की संभावना है। मंगलवार को भी हल्की धूप के साथ बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं। मौसम में आई इस नरमी से लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं किसानों के लिए भी यह बदलाव लाभकारी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें