फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का निकास बंद किया तो हुआ जलभराव

विज्ञापन
किशनपुर लोया मोड़ पर पुलिया टूटने से स्कूल के बाहर भरा पानी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अलीगंज मार्ग से बाबरपुर लिंक मार्ग स्थित किशनपुर लोया मोड़ पर पीडब्ल्यूडी द्वारा पुलिया का निर्माण किया गया, लेकिन यहां स्थानीय लोगों ने पुलिया को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसकी वजह से आसपास पानी भर रहा है। वहीं स्कूल के पास भी पानी भरा हुआ है। कई गांव का पानी रुक गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिया को तोड़कर मिट्टी डाल दी है जिससे बाबरपुर, किशनपुर, पवांस, नरहैरा आदि गांव का पानी रुका हुआ है। वहीं पास में बना एक स्कूल चारों ओर पानी से घिरा हुआ है। जिससे शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके साथ ही निकासी न होने के कारण वर्षा का पानी भी वहां पर भर रहा है। आसपास के घरों को पानी भरने से क्षति हो रही है। बाबरपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें