फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नगर में जलापूर्ति ठप, पानी के लिए लोग परेशान

Tue, 21 Nov 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। नगर में दो दिनों से जलापूर्ति ठप है। लोगों को पानी लेने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला बढ़ैयान में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसे सही कराने के लिए नगर पंचायत ने रविवार को गड्ढा खुदवाकर काम शुरू कराया। बड़ा लीकेज होने की वजह से अभी तक इसे सही नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन



केंद्र और राज्य सरकार प्रत्येक घर में पानी पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। नगर में पानी की सप्लाई के लिए दो नलकूप हैं। पूरी नगर पंचायत में लगभग दो हजार परिवारों के पानी के कनेक्शन हैं। जिन्हें एक ही मुख्य पाइप लाइन से पानी दिया जाता है। संपन्न परिवारों के घरों में सबमर्सिबल आदि की व्यवस्था है। जबकि निम्न तबके के अधिकांश परिवार सरकारी जलापूर्ति पर ही निर्भर हैं। एक दिन भी पानी की आपूर्ति बाधित होने पर उनको हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।




नगर में आए दिन पानी की समस्या बनी रहती है। हमारे पास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। आपूर्ति ठप होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। - सुनील बौद्ध, शास्त्रीनगर
विज्ञापन






जलापूर्ति बाधित रहने से हम लोगों को पानी की समस्या उठानी पड़ रही है। किसी तरह की तकनीकी दिक्कत आने पर तुरंत दूर करानी चाहिए। - अरुण कुमार, मोहल्ला बढ़ैयान



पाइप लाइन की लीकेज काफी बड़ी थी। पहले दिन से ही इस पर काम शुरू करा दिया गया था, जो लगातार चल रहा है। बुधवार तक इसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। - विवेक कुमार गुप्ता, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें