फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार घंटे की बारिश से चहुंओर पानी ही पानी

Sun, 30 Jun 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पूरे जिले में रविवार को करीब चार घंटे झमाझम बारिश हुई। इसके कारण चहुंओर पानी ही पानी हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेत-खलिहान में पानी भर जाने के चलते कृषि कार्य ठप हो गया। वहीं शहरी क्षेत्रों में गलियां और सड़कें, कॉलोनियां लबालब हो गईं।
विज्ञापन

रविवार सुबह 8 बजे के करीब से बारिश शुरू हुई। इसके बाद 12 बजे तक निरंतर चलते रहने से हर ओर पानी दिखाई देने लगा। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो खेतों में पानी अधिक भर जाने के चलते किसान कोई काम नहीं कर पाए। मक्का की फसलों को नुकसान होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वहीं धान की रुपाई का काम चलने लगा है लेकिन बारिश अधिक होने के चलते किसानों को कार्य रोकना पड़ा है।
इधर शहर के हालात बारिश के चलते रविवार को बिगड़ गए। अधिकारियों से आवास और दफ्तरों तक पानी पहुंच गया। कचहरी पर सड़कें लबालब होने से एसएसपी कार्यालय, जजी में पानी भर गया। जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी कालोनी, नलकूप कालोनी, ऑफीसर्स कालोनी में पानी भरा रहा जो काफी देर बाद निकल सका। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जीटी रोड, रेलवे रोड, आगरा रोड और ठंडी सड़क पर भी काफी पानी भर जाने से आवागमन में भी मुुश्किलें रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें