फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा ओवरफ्लो होने से गांव दलशाहपुर में घुसा पानी

विज्ञापन
जलेसर क्षेत्र के गांव दलशाहपुर में मार्ग पर भरा रजबहा का ओवरफ्लो पानी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव दलशाहपुर के सुहावली रजबहा में सोमवार रात अचानक पानी छोड़े जाने से यह ओवरफ्लो हो गया। जिससे गांव के प्राथमिक विद्यालय, सहकारी समिति परिसर और पंचायत घर सहितकुछ मकानों व गालियों में पानी भर गया।
विज्ञापन

गांव निवासी ओमप्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्रधान आर्येंद्र पाल सिंह, वेद प्रताप सिंह, दीनदयाल, लियाकत अली ने बताया कि सोमवार की रात में अचानक रजबहा में अत्यधिक पानी छोड़ दिया गया। आगे पानी बढ़ने में रुकावट होने की वजह से रजबहा की क्षतिग्रस्त पटरियों से ऊपर होकर पानी गांव में घुस आया और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। आस पास के कई मकानों में भी पानी भर गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें