फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रकरण लंबित रखने वाले बैंक अफसरों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें समीक्षा करते हुए सीडीओ ने लंबित प्रकरण रखने वाले बैंक अफसरों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बैंकर्स को सख्त निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं में से है। इसमें जनपद के लक्ष्य को प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जाना है। इसी के अंतर्गत सभी बैंकर्स को यह निर्देश दिए गए हैं कि जो पत्रावली उनके यहां लंबित है उन्हें शीघ्र स्वीकृत करें। स्वीकृत पत्रावलियों में आवेदक के पक्ष में शीघ्र ऋण वितरण करें।

साथ ही निर्देश भी दिए कि आवेदकों की एक बैठक बुलाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। इससे कि अधिक से अधिक ऋण वितरण किया जा सके। उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रीतम सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग बांकेलाल व अनिल शर्मा, जिला उद्योग केंद्र के जमील अख्तर, वेद सहायक प्रबंधक, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें