फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव ने सीएमओ के खिलाफ दी तहरीर

Wed, 16 Apr 2025 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख राष्ट्रीय सचिव ने बुधवार को कोतवाली नगर में सीएमओ के खिलाफ तहरीर दी है। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव के साथ अभद्रता करने और धक्के मारकर कार्यालय से निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दी गई तहरीर में राष्ट्रीय सचिव विक्की ठाकुर ने लिखा है कि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अनिल कुमार किसानों की मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर गए। तब उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया तथा अपने कार्यालय से धक्का मारकर बहार निकाल दिया। इससे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है।
सीएमओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कराकर सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी भी दी कि अगर 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान (स्वराज) मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रर्दशन करेगी। इस दौरान नीरज उपाध्याय, अंशुल उपाध्याय, होतीलाल, सोनू, निर्दोष लाला, अशरफ खान आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन

किसी अनुचित कार्य के लिए दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी। इसके लिए मना किया तो किसान नेता अभद्रता करते हुए चले गए। उनसे किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई। -डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें