फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फ्लैग मार्च कर अतिक्रमण हटाने की दी गई चेतावनी

Thu, 12 Jun 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने पुलिसबल के साथ बृहस्पतिवार को कस्बे के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को चेतावनी दी है। साथ ही प्रमुख स्थानों और अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से कस्बे के मुख्य बाजार में जाम की समस्या है, जो कि दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। जनसंख्या के साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ना भी जाम की समस्या का कारण है। जबकि कि सड़क की चौड़ाई उतनी ही है। अतिक्रमण होने के कारण यह सड़क सकरी हुई है। प्रतिस्पर्धा के दौर में दुकानदार सामान को दुकान के बाहर सजाकर सड़क पर अतिक्रमण कर रहे हैं।
मुख्य बाजार में दोपहिया वाहन से गुजरना मुश्किल है, ऐसे में चार पहिया वाहनों के गुजरने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है। देहात क्षेत्र से लोग दो पहिया वाहन से आते हैं, जो दुकान के सामने बाइक या स्कूटी खड़ी करते हैं। इसकी वजह से सड़क पर पैदल गुजरने की भी जगह नहीं बचती। दिनोंदिन विकराल हो रही अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नितीश गर्ग और कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने पुलिसबल के साथ कस्बे के मुख्य बाजार, नगला पड़ाव, डाक बंगला आदि क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अतिक्रमण हटाने के साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें