फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: भरभराकर गिरी 100 फीट लंबी दीवार, मलबे में दबकर गाय की मौत; दो वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त

Sat, 26 Sep 2026 04:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ग्रामीणों के मुताबिक अलीगंज क्षेत्र में पिछले करीब 22 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण जमीन में नमी बढ़ने के साथ कमजोर और जर्जर निर्माणों पर भी खतरा बढ़ गया है। अमोघपुर में दीवार गिरने की घटना को भी इसी बारिश के बीच हुए नुकसान से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
एटा में बारिश से गिरी दीवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज क्षेत्र में लगातार 22 घंटे से हो रही बारिश के बीच अमोघपुर गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बारिश के बीच करीब 100 फीट लंबी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में पड़ोसी राहुल की गाय दब गई। जब तक मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में दीवार के नीचे खड़ी मोटरसाइकिल और साइकिल भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अचानक हुए हादसे से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज के एसआई जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

मलबे के नीचे गाय के दबे होने की जानकारी मिलने पर उसे निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया। काफी मशक्कत के बाद गाय को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद मलबा हटाकर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और साइकिल को भी बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि, दीवार गिरने से एक पशु की जान चली गई और वाहन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक अलीगंज क्षेत्र में पिछले करीब 22 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण जमीन में नमी बढ़ने के साथ कमजोर और जर्जर निर्माणों पर भी खतरा बढ़ गया है। अमोघपुर में दीवार गिरने की घटना को भी इसी बारिश के बीच हुए नुकसान से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में कमजोर दीवारों और पुराने निर्माणों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व टीम के निरीक्षण के बाद गाय की मौत और मोटरसाइकिल व साइकिल के क्षतिग्रस्त होने से हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें