फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं का स्किल डेवलप करेगा व्यापार मंडल

Mon, 07 Dec 2015 07:28 PM IST
ब्यराो अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की बैठक एक होटल में आयोजित हुई। जिला इकाई का गठन किया गया। युवाओं के स्किल डेवलप के लिए आठ सदस्यीय पैनल बनाया।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चतुर्वेदी ने कहा कि युवा वर्ग तेजी से व्यापार के क्षेत्र में आगे आ रहा है। नई सोच के साथ व्यापार से जुड़ने से व्यवसाय के क्षेत्र में काफी प्रगति हो रही है। प्रांतीय मंत्री दविंदर चंडौक ने कहा कि युवा व्यापार मंडल के सभी सदस्य मिलजुल कर कार्य करें, जिससे संगठन मजबूत हो। जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की तमाम समस्याएं रहती हैं। इन समस्याओं के निदान में युवा व्यापारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी एकजुट होकर कार्य करें। युवा शाखा जिला अध्यक्ष अमित पल्तानी ने कहा कि युवा व्यापार मंडल युवाओं के स्किल डेवलपमेंट को लेकर गंभीर है। इसके लिए एक आठ सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है।
विज्ञापन


 इसमें सीए व अधिवक्ता शामिल किए गए हैं। युवा इनसे संपर्क कर अपनी समस्या का निदान करा सकते हैं। उन्होंने बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें कोषाध्यक्ष राहुल माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परवेंद्र राना, मुख्य प्रबंधक मंदीप चंडौक, मीडिया प्रभारी पुलकित गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी धमेंद्र राठी, उपाध्यक्ष शील प्रिय विद्यार्थी, अशोक गौड, अमित गुप्ता, शिवेश सिंह, सचिन झंवर, मनोज तोषनीवाल, अनिल वाष्र्णेय, आशीष कावरा, पप्पू साहू, पंकज ठाकुर, राज गुप्ता, प्रबंधक तरुण माहेश्वरी, अरंविंद अग्रवाल, अमित वर्मा, नरेंद्र माहेश्वरी, अनीष गांधी, सीटू कावरा, सत्यम वर्मा, भरत चांडक, नरोत्तम, गौरव यादव को नियुक्त किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री अश्वनी चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान सीए रजत अग्रवाल, मुकेश वार्ष्णेेय, गौरव पांडेय, अधिवक्ता धमेद्र सिसोदिया, अलंकार उपाध्याय, मोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें