उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में एक साल पूर्व निर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
ठंडी सड़क स्थित गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन व्यापारी वर्ग अब भी चुप है। उत्पीड़न और शोषण की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है। इस मौके पर प्रांतीय मंत्री सतीश चंद्र गुप्ता और प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा दीपक वार्ष्णेय ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता को जिलाध्यक्ष, सुधीर वार्ष्णेय जिला महामंत्री, गिरीश कोहली जिला कोषाध्यक्ष, अनुज जैन नगर अध्यक्ष, राजकुमार भरत नगर महामंत्री, देवेंद्र वार्ष्णेय नगर कोषाध्यक्ष, विनीत भारद्वाज जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सौरभ वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष युवा समेत तमाम पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जीतू सोलंकी, यतेंद्र गुप्ता, पंकजदेव गुप्ता, अरविंद महाजन, वीरेंद्र अग्रवाल, निर्मल वार्ष्णेय, जीतू सोलंकी, दीपक वार्ष्णेय, इरशाद वारसी मौजूद रहे।