फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मतदाताओं का सर्वे पूरा, अब वोटर लिस्ट का इंतजार

Fri, 03 Oct 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं का सर्वे पूरा हो गया है। बीएलओ स्तर पर तैयार की गई सूचियों को एकत्रित किया जा रहा है। इनके आधार पर मतदाता सूची तैयार की जाएगी जिसका लोगों को इंतजार है।
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह कार्य 14 अगस्त से शुरू हुआ। इसे 29 सितंबर तक पूरा कर लिया गया है। इसमें ऐसे सभी नागरिकों के नाम सम्मिलित किए गए हैं जिन्होंने 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। इस दौरान ऑफलाइन और ऑनलाइन आए आवेदनपत्रों की भी स्थलीय जांच की गई। इस महत्वपूर्ण और प्रारंभिक प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बीएलओ द्वारा उनका विवरण मतदाता पंजीकरण कार्यालय में जमा किया जा रहा है। 6 अक्तूबर तक सभी विवरण जमा करा लिए जाएंगे।
इसके बाद कंप्यूटरीकृत सूची बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का 5 दिसंबर को प्रकाशन किया जाएगा। दावे-आपत्तियों का निस्तारण व अन्य औपचारिक कार्यों के बाद 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि चुनाव आयोग से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों को तैयार करने का काम चल रहा है। निर्धारित समय अवधि में सभी कार्रवाई पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें