फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण

Fri, 03 May 2024 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चुनाव आयोग से नियुक्त किए गए प्रेक्षक शुक्रवार को एटा पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक की। तैयारियों की समीक्षा की। मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

विशेष प्रेक्षक सामान्य अजय वी. नायक, विशेष प्रेक्षक पुलिस मनमोहन सिंह, विशेष प्रेक्षक व्यय राजेश टुटेजा शुक्रवार दोपहर के समय यहां पहुंचे। सामान्य प्रेक्षक आगरा लोकसभा वरुण रंजन, पुलिस प्रेक्षक योगेश दाधीच, व्यय प्रेक्षक राम सिंह गुर्जर, जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह, जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा, एसएसपी एटा राजेश कुमार सिंह, एसपी कासगंज अपर्णा रजत कौशिक सहित निर्वाचन में लगे नोडल अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की।
चुनाव के दृष्टिगत की गई तैयारियों को परखते हुए विस्तृत चर्चा की। विशेष प्रेक्षकों ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा अतिमहत्वपूर्ण है। वोट डालने के बाद पोलिंग स्टेशन के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दी जाए। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। मतदाता पर्ची एवं वोटर गाइड का वितरण शत प्रतिशत करते हुए नए बने मतदाताओं को मतदाता पर्ची जरूर वितरित करें। मतदान प्रक्रिया एवं मतदान के दिन सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाए। कंट्रोल रूम और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एटा जनपद में कुल 1305097 मतदाता हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 14 जोन और 160 सेक्टर में विभक्त किया गया है। जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा, एसएसपी एटा राजेश कुमार सिंह, एसपी कासगंज अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ डा. एके बाजपेयी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें