फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वामित्र, संदीपन ने दिए राम-कृष्ण जैसे चरित्र

Sat, 19 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सकीट में स्काउट रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएवी इंटर कालेज सकीट में शनिवार को तीन दिवसीय जिला स्काउट एवं गाइड रैली शुरू हुई। इसका शुभारंभ करते हुए एएसपी विसर्जन सिंह ने समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। कहा कि विश्वामित्र एवं संदीपन जैसे गुरुओं ने ही राम और कृष्ण जैसे चरित्र दिए हैं।
विज्ञापन

रैली में विशिष्ठ अतिथि रहे डायट प्राचार्य मनोज गिरि ने कहा कि प्राकृतिक आपदा एवं अन्य विपत्तियों में स्काउट, गाइड के सेवाएं सराहनीय रहती हैं। बीएसए एसएस यादव ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिर्फ इन्हें तराशने की जरूरत है। प्रधानाचार्य अनोखे सिंह यादव और प्रबंधक अजब सिंह यादव ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन अनिल शर्मा ने किया। स्काउट गाइड रैली में 50 से अधिक विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों  ने रंगारंग प्रस्तुति से भी शुभारंभ मौके को यादगार बना दिया। पहले दिन स्काउट गाइड ने बर्दी में मार्च पास्ट किया। मीनार बनाई। इस  मौके पर स्काउट गाइड के जिला कमिशभनर राम निवास यादव, राज्य पुरस्कृत प्रधानाचार्य डॉ दिनेश वशिष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव, सेवानिवृत प्रधानाचार्य रनवीर सिंह यादव, डा. रामनिवास यादव, डीके सिंह, डॉ विनीता तिवारी, डॉ सुधीर गुप्ता, मनोज तिवारी, मुकुल भारद्वाज, नीलम कटारा, डॉ बृजभूषण सिंह, वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें