फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल बुखार : कम हो रहे प्लेटलेट्स, बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में मौसम बदलने से उल्टी-दस्त के साथ वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ है। जांच में ज्यादातर लोग कम प्लेटलेट्स के साथ वायरल बुखार से पीड़ित मिले, जिन्हें उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में शनिवार को सबसे अधिक वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों ने उपचार लिया। फिजिशियन डॉ. निधि ने बताया कि गर्मी का मौसम आने से ज्यादातर लोग उल्टी, दस्त के साथ वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।
वायरल बुखार में मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो रही है। मरीज भयभीत हो रहे है कि कहीं डेंगू तो नहीं है, लेकिन जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है।
उन्होंने बताया कि दोपहर के वक्त मौसम गर्म रहता है। ऐसे में लोगों को दस्त और उल्टी की समस्या हो रही है। रोजाना 400 से अधिक मरीज उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं पेट दर्द, कब्ज व गैस से पीड़ित मरीज भी उपचार लेने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें