फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमल सागर के जयकारों से गूंजा कोसमा

Tue, 20 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
विमल सागर के जयकारों से गूंजा कोसमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वात्सल्य रत्नाकर आचार्य 108 विमल सागर महाराज की 101वीं जयंती पर उनके पैतृक ग्राम कोसमा में मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। आचार्यश्री का पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


गांव कोसमा में मंगलवार को विमल आराधना महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आचार्य विमल सागर सेवा समिति एटा और चुनमुन झांकी मंडल एटा की ओर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान आचार्य श्री के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर में आचार्य विमल सागर महाराज की प्रतिमा का अभिषेक किया गया।

चुनमुच झांकी मंडल के संरक्षक संजीव जैन संजू ने बताया कि आचार्य विमल सागर महाराज का जन्म कोसमा में हुआ था। उनके 101वें जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष विक्रांत जैन ने बताया कि बुधवार को जैन बाग मारहरा दरवाजा पर 101 पौधे रोपे जाएंगे। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एटा एसके सक्सेना शिरकत करेंगे। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। संजीव जैन, विक्रांत जैन, दिलीप जैन, अमन जैन, संदीप जैन, राजीव जैन, रिंकू जैन, सुनील बांदा, प्रदीप गुड्डू, अंकित जैन, सुरेश जैन, अरुण जैन, सुधीर जैन, रजत जैन, मौनी जैन, मोना जैन, राजू जैन, बुद्धसेन कुशवाह, राघवेंद्र राघव, नरसिंह बघेल, योगेश कुशवाह, बबिता जैन, शताक्षी जैन, रीना जैन, शिखा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें