फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ढाबा कर्मचारी को ग्रामीणों ने चाेर बता बांधकर पीटा

Sun, 24 Aug 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। गांव इमादपुर में शनिवार आधी रात गांव में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोर बताते हुए पेड़ से बांधा और पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ उसने पुलिस को बताया कि वह ढाबे के कर्मचारी है। मामले में दोनों ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

इमादपुर के ग्राम प्रधान विनय कुमार ने तहरीर देकर पुलिस को बताया इन दिनों चोरों की आशंका पर गांव के लोग रात में चौकन्ने रहते हैं। शनिवार रात करीब 1.30 बजे युवक को गांव में घूमते देखा गया। युवक को चोर समझकर पकड़ लिया गया। इसके बाद पूरे गांव में जगार हो गई और लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने युवक की पिटाई की। पूछताछ किए जाने पर युवक ने अपना नाम रवि बताया जो कि झांसी का रहने वाला है।
युवक को थाने लाकर पुलिस पूछताछ करने लगी। पता लगा कि युवक पास के आशीर्वाद ढाबे में काम करता है और रात में ढाबे से लौट रहा था। रविवार सुबह ढाबा संचालक उत्तम सिंह भी थाने आ गए और युवक की पिटाई करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी मुकेश तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें