फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मिरहची बना अपराधियों का ठिकाना, ग्रामीणों ने दो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों को घेरा; गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश

Sun, 14 Jan 2024 12:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में मिरहची थाना क्षेत्र अपराधियों का ठिकाना बनता दिख रहा है। यहां ग्रामीणों ने दो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों को घेर लिया। इस पर वह गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
Etah: ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो सवार बदमाशों को घेरा; गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात ग्रामीणों ने दो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों को घेर लिया। घिरता देख बदमाश एक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई। घटना मिरहची थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि बरामद कार अलीगढ़ से चोरी की गई थी। उसे अलीगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है। अलीगढ़ पुलिस कार को ले गई है। अपराधियों से संबंधित अभी तक कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। जानकारी की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच रोष बना हुआ है। लोगों में दहशत फैली है।

बताया कि कार क्षेत्र के गांव सरनऊ नहर के किनारे से बरामद की गई है। बताते चलें कि दो दिन पहले क्षेत्र के लालपुर गांव से महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात की गई थी। वहीं एक सप्ताह पहले क्षेत्र में ही गांव गढ़िया प्रसादपुर में एक युवक की हत्या कर शव को जलाया गया था। पुलिस ने अधजला बरामद किया था। अब तक दोनों वारदातों में पुलिस के हाथ खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें