फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करेंगे डिप्लोमा इंजीनियर

Sun, 14 Jan 2024 12:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर हड़ताल और धरना-प्रदर्शन को तैयार हैं। आरोप है कि 6 दिसंबर 2023 को प्रोन्नत सहायक अभियंता अनुज शर्मा को निजी फर्म के ठेकेदार ने धमकी दी थी। अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया था। इसकी लिखित शिकायत अधीक्षण अभियंता से करने के बाद भी कार्रवाई न होने से अभियंता नाराज हैं।
विज्ञापन

अभियंता अनुज शर्मा ने बताया कि मां पूर्णागिरी कंस्ट्रक्शन के मालिक जय प्रताप सिंह निवासी अरुणा नगर ने फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। इसके बाद अधीक्षण अभियंता को लिखित शिकायत भी की थी। एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अधीक्षण अभियंता की ओर से ठेकेदार के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। मंडल अध्यक्ष रूपेंद्र चौधरी ने बताया कि अगर 3 दिन में ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यालय पर हड़ताल करते हुए धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें