फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गांव के चौकीदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 29 Nov 2024 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने गांव के चौकीदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 16 वर्षीय पुत्री को रुपये का लालच देकर चौकीदार एक झोपड़ी में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि मेरी नाबालिग पुत्री बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे घर के पास प्लॉट में खेल रही थी। तभी गांव का पवन रुपयों का का लालच देकर उसने अपनी झोपड़ी में ले गया। वहां उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुत्री की चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। जिनको देखकर पवन भाग गया। पवन पुलिस द्वारा नियुक्त किया गया चौकीदार है। वह करीब 20 वर्षों से गांव में रह रहा है। कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें