किड्स प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को कन्हैया लाल मैरिज होम में धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आयोजन को यादगार बना दिया। विद्यालय परिवार की ओर से समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री निवास मिश्र ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि बच्चे मिट्टी के समान होते हैं। उनमें निखार शिक्षक लाते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने कहा कि बच्चे शिक्षक की प्रतिमूर्ति होते हैं। ऐसे में उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में अध्यापकों की भूमिका अहम होती है। प्रबंधक धर्मेद्र यादव ने सभी का आभार जताया। वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्मय से देश भक्ति, भारत की बहुरंगी संस्कृति की तस्वीर प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन स्वेता सिंह चौहान ने किया। मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर ममता यादव आयुषी, पवन, भूदेव सिंह आदि मौजूद रहे।