फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: युवक का फायरिंग करते वीडियो आया सामने, पुलिस ने लिया संज्ञान; तलाश में जुटी

Sun, 15 Oct 2023 12:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में युवक का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
Etah: युवक का फायरिंग करते वीडियो आया सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सोशल मीडिया पर शनिवार की दोपहर बाद फायरिंग करते एक युवक का वीडियो वायरल हो गया। युवक एक हाथ में राइफल पकड़े हुए है, जबकि दूसरे हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग कर रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और मामले की जांच कोतवाली नगर पुलिस को सौंप दी गई। फायरिंग करने वाला युवक शहर के ही आगरा रोड का रहने वाला बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में चूहों ने खोखली कर दी जमीन, पुजारी बोले- मंदिर में जीवों को नहीं मारते
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। आरोपी की पहचान करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जबकि एक अन्य मामला भी सामने आया है। इसमें युवक तमंचे के साथ दिखाई दे रहा है। दोनों ही मामले सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पुलिस इसकी भी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें