फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धान फसल के अंतिम दौर में, कीट से किसान परेशान

Sun, 15 Oct 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र में धान की फसल अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। कई जगह इसे काटा भी जा रही है। लेकिन अंतिम समय में फसल में लगे कीट से किसान परेशान हैं।किसानों के अनुसार 1509 धान की फसल में लाभ है जो इस समय तैयार हो चुकी है व काटी जा रही है। वहीं 1718 धान की फसल अभी तैयार नहीं हुई है। इसमें पैदावार कम दिखाई दे रही है। जिसमें लागत काफी आई है। कारण है कि समय-समय फसल मे बीमारी होती रही है। इस समय धान की बाली मे कीड़ा लग गया है। इसलिए धान खराब होता जा रहा है।
विज्ञापन




इस बार बीस बीघा में धान की फसल की है। पीटन किस्म की फसल तैयार नहीं हुई है और इसमें कीड़ा लाग गया है। कीटनाशक दवा का बार-बार छिड़काव करना पड़ रहा है। फिर भी फसल में हानि हो सकती है। - रोशनलाल



जिस प्रकार शुरू में अच्छी फसल होती दिखाई दे रही थी, उस तरह पैदावार नहीं हुई है। पहले से अधिक लागत आई है और अभी तैयार होने में 10 से 15 दिन लग जाएंगे। - लाल बहादुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें