फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजलीघर में शराब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल

Fri, 16 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। बिजलीघर पर शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये वीडियो बेरनी बिजलीघर का बताया जा रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिजली घर के एसएसओ, लाइनमैन और भाकियू के पदाधिकारी भी शामिल नजर आ रहे हैं। मेज पर शराब की बोतल और खाने-पीने का सामान रखा है। वीडियो में कर्मचारी शराब के पैग के साथ चीयर्स करते नजर आ रहे हैं। जाम छलकते वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वीडियो के वायरल होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ओपी पाल ने बताया कि इस वीडियो से निगम की छवि धूमिल हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें