Etah News: रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में घूस लेने का वीडियो आया सामने
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के एटा में तहसील जलेसर के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में आरके द्वारा किसानों से जमीन को संक्रमर्णी कराए जाने के एवज में दस हजार रुपये लिए जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विदित हो कि मगंलवार को भी लेखपाल व कानूनगो द्वारा पांच हजार रुपये में किसान की पैमाइश करने के नाम रिश्वत लेने का भी वीडियो वायरल हुआ था। वहीं प्रशासन द्वारा इन भ्रष्ट कर्मचारियों पर कोई रोकथाम लगाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है।
ग्राम पंचायत में जमीन के पट्टे होने के कुछ वर्ष वाद असक्रमंर्णी भूमि को संक्रमर्णी कराने के लिए आरके जलेसर की रिपोर्ट लगाई जाती है। इसके बाद भूमि संक्रमर्णी हो जाती है। भूमि को संक्रमर्णी कराने तथा रिपोर्ट लगाने के एवज में तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में तैनात आरके प्रेमपाल सिंह द्वारा किसानों तथा अधिवक्ताओं से दस-दस हजार रुपये की रिश्वत लिए जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अधिवक्ता तथा किसान से भूर्मि संक्रमर्णी कराने के नाम पर आरके प्रेमलाल सिंह द्वारा दस हजार रूपये की रिश्वत ली जा रही है।