कासगंज। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड पटियाली की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। पटियाली प्रखंड की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। वहीं संगठन के मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद विरथरे की सहमति से जिला मंत्री सुखवीर सिंह एडवोकेट ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की।
जिला विधि अमित सोलंकी एडवोकेट, जिला सह विधि प्रमुख पंकज सक्सेना को मनोनीत किया। पटियाली नगर का अध्यक्ष अनूप कुदेरिया, नगर मंत्री वरूण दलेला एडवोकेट, नगर संयोजक पवन कुमार सक्सेना को नियुक्त किया गया।