फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग का नहीं मिला शव, दूसरे आरोपी की पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला सुमिरथ निवासी देशराज (70) का शव पुलिस को अभी बुधवार को भी नहीं मिला। फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज पुलिस ने आरोपी महिला के बताए गए स्थान के अलावा अन्य दो स्थानों पर भी खोदाई कराई गई। वहीं कायमगंज सहित जैथरा थाने की पुलिस भी दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली में देशराज के पुत्र द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में रनधीर ने बताया था कि पिता के साथ रहने वाली महिला गीता शर्मा उर्फ खुशबू ने 12 अप्रैल को कॉल करके कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव रुटौल में बुलाया था। वहीं महिला व उसके एक साथी ने हत्या कर शव को दफना दिया। पकड़ी गई महिला ने पूछताछ के दौरान हत्या करने की बात कबूल कर ली। 2 मई को कायमगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला के बताए गए स्थान पर खोदाई की।
जहां शव नहीं मिला, बुजुर्ग की घड़ी मिली थी। 3 और 4 मई को आसपास दो अन्य स्थानों पर 12 फुट गहराई तक खोदाई कराई गई। लेकिन बुजुर्ग का शव पुलिस को नहीं मिला है। जैथरा थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि महिला के साथी आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। अभी वह पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें