फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सुबह आगरा रोड पर लगभग आधा घंटे तक फंसे रहे वाहनजाम में फंसा ई-रिक्शा गर्भवती का हुआ प्रसव

Sun, 19 Oct 2025 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आगरा रोड पर देहात कोतवाली के पास सुबह के समय जाम में एक ई-रिक्शा फंस गया। इसमें एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। करीब आधे घंटे तक जाम लगने की वजह से गर्भवती ने ई-रिक्शा में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव के दौरान आस-पास की महिलाएं एकत्रित हो गईं और मदद की। इसके बाद जच्चा-बच्चा को मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया, दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

विकासखंड शीतलपुर के गांव चमकरी निवासी राहुल कुमार की पत्नी रूपा को सुबह करीब 7 बजे प्रसव पीड़ा हुई। राहुल ई-रिक्शा में पत्नी, मां और आशा कार्यकर्ता को बैठाकर मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहा था।
रास्ते में देहात कोतवाली निकलते ही सड़क पर जाम मिल गया, जिसकी वजह से ऑटो रिक्शा फंस गया। इस दौरान पत्नी को प्रसव पीड़ा बढ़ती रही और प्रसव हो गया। आसपास की महिलाएं एकत्रित हो गईं और साड़ी से पर्दा किया।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद जाम खुलने पर ये सभी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पर स्टाफ नर्स ने जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह ने बताया कि रास्ते में ही प्रसव हो चुका था। यहां पर जच्चा-बच्चा का परीक्षण किया गया। दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें