फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी से किशोरी भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर में एक किशोरी के भाई ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी किशोरी को धमकी दे रहा था। इसके बाद भयभीत किशोरी ने घर से निकलना बंद कर दिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई का आरोप है कि रोहित ने बहन के फोन पर कॉल किया था। उसने कॉल रिसीव किया तो वह बार-बार कॉल करनी शुरू कर दी। इसके बात कई दिनों तक परेशान करने लगा और बात करने के लिये मना किया तो धमकी देने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर बात नहीं करेगी तो कम्प्यूटर से उसका अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन

लड़के की बात सुनकर लड़की भयभीत हो गयी और उसने भाई को पूरी बात बताई। भाई ने मंगलवार को आरोपी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें