गांधी मार्केट में जमकर हो रही खरीदारी- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। कोरोना के मरीज मिलने के बाद शहर के प्रमुख बाजार हाथी गेट, घंटाघर, और बाबूगंज बाजार को प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है। ऐसे में व्यापारी अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए गांधी मार्केट में आकर फड़ सजा रहे हैं, जहां ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। सहालगों के चलते कॉस्मेटिक्स और चूड़ी के साथ दूल्हे के सेहरा के भी फड़ लगे हैं।
सीओ सिटी ऑफिस के सामने बाबूगंज के एक व्यापारी ने दूल्हे के सेहरा का फड़ लगाया है। उसने बताया कि हॉटस्पॉट के बाद बाबूगंज पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। इसलिए यहां पर फड़ लगा ली है। ग्राहक आ रहे हैं खरीदारी भी हो रही है।
बाबूगंज बाजार बंद होने की वजह से यहां पर फड़ सजा रखी है। शादी की सहालग होने की वजह से ग्राहक यहां से आर्टिफिसियल ज्वैलरी खरीद कर ले जा रहे हैं।
- श्यामू, व्यापारी
-----
बाबूगंज बाजार में ज्यादातर महिलाएं चूड़ी खरीदने के लिए आती हैं, लेकिन बाजार बंद होने की वजह से चूड़ी की फड़ यहां लगा रखी है जिससे महिलाएं चूड़ी और कंगन खूब खरीद रही हैं।
- रघ्घू, के व्यापारी